फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में जेब काटते पकड़े गए चोर को लोगों ने धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। बाबरपुर कस्बे से भीखेपुर सवारियां लेकर जा रही ऑटो में एक सवारी की एक चोर ने जेब काट ली। तभी ऑटो में सवार सवारियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पीपरी पुर्वा निवासी स्वदेश कुमार पुत्र प्रभु दयाल रविवार को बाबरपुर बाजार में बकरी बेचने गया था। वह बकरी बेचकर ऑटो से वापस अपने घर जा रहा था। ऑटो जैसे ही अजीतमल तिराहे के पास पहुंचा ही था कि तभी उसमें बैठे एक चोर ने उनकी जेब काटकर दो हजार रुपये निकाल लिए।
इस बीच ऑटो में सवार अन्य लोगों की जेब काट रहे चोर पर नजर पड़ गई। जिस पर लोगों ने शोर मचाते उसे पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। तभी किसी ने फोन से पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों द्वारा पूछताछ किए जाने पर पकड़े गए चोर ने अपना नाम कुलदीप कंजड़ पुत्र जहान सिंह निवासी मंगलपुर थाना कानपुर देहात बताया। बाद में पुलिस चोर को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें