फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमनी कार में बैठा कर रिश्तेदार ने युवती से की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कार में बैठाकर युवती से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर आंखों में पाउडर फेंककर बेहोशी हालत में रुरुगंज के समीप फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एक युवती ने बिधूना पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह नेविलगंज में जनसेवा केंद्र पर फर्म आनलाइन करने गई थी। तभी उसकी बुआ की जेठानी को बेटा जैकी निवासी मुग्गपुर थाना बिधूना कार लेकर आया। उसने कहा कि वह रुरुगंज में यह काम करवा देगा। कार में दो लोग पहले से ही बैठे थे। वह भी कार में बैठ गई। रुरुगंज से पहले जैकी और अन्य दोनों लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
विरोध करने पर उसकी आंख में काला पाउडर डाल दिया। इससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर अपने को शाहूपुर में प्लाट के टावर के पास पाया। गाड़ी सवार लोग उसे वहां फेंककर फरार हो गए थे। खेतों में जानवर चरा रहे लोगों की मदद से वह कोतवाली पहुंची। घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी राजदेव प्रजापति ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें