अछल्दा (औरैया)। फर्रुखाबाद निवासी विमल कुमार (25) पुत्र विनोद बाथम रेलवे स्टेशन पर जोधपुर-हावड़ा ट्रेन से शनिवार सुबह लगभग 10 बजे उतर गया, विमल हल्के अचेतावस्था में था।
रेलवे स्टेशन पर मौजूद कुछ सवारियों ने युवक को प्रतीक्षालय में बैठा दिया। कुछ समय बाद पूछने पर उसने अपना नाम एवं पता बता दिया। स्टेशन पर मौजूद एक सवारी ने युवक के घर पर फोन से घटना की जानकारी दी। होश में आने पर युवक ने बताया कि वह बीकानेर में मेहनत मजदूरी कर पेट पालता है।
जोधपुर हावड़ा ट्रेन में सवार होकर अपने घर जाने के लिए खिड़की के पास बैठ गया था। उसके पास लगभग पांच हजार रुपये और एक मोबाइल फोन और ट्रेन का टिकट था। एक व्यक्ति उसके पास बैठ गया। इसके बाद मुझे कुछ याद नहीं रहा। ट्रेन अछल्दा रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन पर खड़ी हो जाने पर नीचे उतर गया।