फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज जीआरपी चौकी इंचार्ज को मिली फफूंद की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। फफूंद रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गत 4 नवंबर की सुबह छात्रा का शव रेल ट्रैक से गैंती के माध्यम से हटाने के मामले में लाइन हाजिर किए गए जीआरपी फफूंद के चौकी इंचार्ज के स्थान पर कन्नौज के जीआरपी चौकी इंचार्ज को तैनाती मिली है। जीआरपी आगरा के एसपी ने 8 नवंबर को किए गए फेरबदल में यह तैनाती की है।
विज्ञापन

जीआरपी आगरा के पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र कुमार ने आगरा क्षेत्र के कई उप निरीक्षकों के क्षेत्रों में फेरबदल किया है। इसी क्रम में फफूंद चौकी इंचार्ज के पद पर कन्नौज जीआरपी चौकी इंचार्ज राजेश कुमार को तैनाती दी गई है। शुक्रवार को जारी ट्रांसफर सूची में अन्य चौकी इंचार्जों के कार्य क्षेत्रों में फेरबदल किया है। बता दें कि 4 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था।
इसमें चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार पाठक की मौजूदगी में ट्रेन से कटकर संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत के बाद शव को रेल कर्मियों ने गिट्टी हटाये जाने वाली गैंती से हटाया था। वीडियो देखने के बाद एसपी आगरा जीआरपी ने चौकी इंचार्ज अवधेश पाठक को लाइन हाजिर कर दिया था। मामले की जांच सीओ जीआरपी इटावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें