फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड मामले की जांच करने पहुंचे डाक अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज (औरैया)। पुरवा मुनुसाह बंबे के पास दो दिन पहले बोरी में भरे आधार कार्ड मिलने के मामले में गुरुवार को इटावा के डाक अधीक्षक मनोज कुमार ने टीम के साथ पहुंचकर जांच की। जांच के बाद रुरुगंज पोस्ट ऑफिस में तैनात पोस्टमास्टर भानू प्रताप सिंह व पोस्टमैन पुष्पेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डाक अधीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया डाक कर्मियों की लापरवाही सामने आई है, उन्होंने इसके लिए जिम्मेदार पोस्टमास्टर व पोस्टमैन को निलंबित कर दिया है, पूरे मामले की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन

दो दिन पहले पुरवा मुनुसाह के बंबे के पास बोरी में आधार कार्ड मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इससे प्रशासन में अफरातफरी मच गई थी। जिला प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार को जांच सौंपी थी। इस मामले में तहसीलदार ने जांच पूरी कर बुधवार को जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी है।
उसके बाद गुरुवार को इस मामले को लेकर डाकघर रुरुगज में इटावा के डाक अधीक्षक मनोज सिंह ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर तमाम पहलुओं पर जांच की। कई लोगों के लिखित बयान भी लिए। डाक अधीक्षक ने ग्राम पंचायत कुसमरा के प्रधान विजय सिंह सेंगर से भी आधार कार्ड मामले में बात की। इस संबंध में डाक अधीक्षक मनोज कुमार ने गुरुवार की देर शाम पोस्टमास्टर भानू प्रताप सिंह व पोस्टमैन पुष्पेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें