फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार न मिलने पर पति ने महिला से बोला तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्ती तालाब निवासी एक विवाहिता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में पीड़िता ने यह भी बताया कि उसके पति ने भी शराब के नशे में उससे मारपीट की। जब उसने विरोध किया तो पति ने उसे तीन तलाक कहकर तलाक दे दिया। पीड़िता ने मामला दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मोहल्ला सत्ती तालाब निवासी जैनब बेगम पुत्री सलीम ने बुधवार को एसपी सुनीति को शिकायती पत्र देकर देकर पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज की मांग करने व मांग पूरी न करने पर पति द्वारा तलाक दिए जाने का मामला दर्ज करने की गुहार लगाई। शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 30 जून 2019 को कस्बा दयालपुर औरैया निवासी उबैद पुत्र जलील के साथ हुई थी। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। उन्होंने क्षमता के अनुसार पर्याप्त दान-दहेज दिया। बताया कि शादी तय होने के दौरान ही उसके ससुर ने पिता से पोल्ट्री फार्म खोलने के लिए दो लाख रुपये लिए थे।
बताया कि उस दौरान उसके ससुरालीजनों ने शादी में बाइक, सोने की अंगूठी व चेन न देने पर सहमति दी थी। शादी के तीन माह बाद ही ससुरालीजन उससे दहेज में 50 हजार की मांग करने लगे। मायके वालों ने मांग पूरी कर पाने में असमर्थता जता दी। इस पर ससुरालीजनों ने दो अक्तूबर को उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। तब से वह मायके में रह रही है।
विज्ञापन

पीड़िता जैनब ने बताया कि गत 20 अक्तूबर को उसका पति उबैद शराब के नशे में मायके आया और बाहर खींचने लगा। जब विरोध किया तो उसके पति ने उसे तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया। इस संबंध में जैनब की मां रुखसाना ने बताया कि पुत्री का पति उबैद नगर पालिका में प्राइवेट पाइप लाइन डालने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें