फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक चोर गैंग के सरगना समेत दो बाइक चोरों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। पुलिस ने चेकिंग में मंगलवार रात बाइक से जा रहे तीन लोगों को संदिग्ध प्रतीत होने पर रोक लिया। पुलिस को देखकर बाइक सवार तीन युवकों ने भागने का प्रयास किया, इस पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। वहीं, तीसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। इस मामले में पकड़े गए दोनों युवकों ने बाइकों की चोरी की घटना कबूल की। युवक की शिनाख्त पर पुलिस ने चोरी की नौ बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम लगभग साढ़े आठ बजे अछल्दा थानाध्यक्ष विष्णु गौतम ने पुलिस बल के साथ नहर पुल के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी निकले बाइक सवार तीन युवकों को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस को देख बाइक सवार तीनों युवकों ने भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने दो युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि एक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
इस संबंध में अछल्दा थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए दोनों शातिर चोर हैं। उन्होंने अपना नाम श्रीचंद्र पुत्र महेंद्र सिंह व राजवीर पुत्र श्रीराम निवासी नगला भजू थाना अछल्दा बताया, जबकि मौके से फरार तीसरे साथी का नाम शिशुपाल पुत्र जाहर सिंह बताया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात बताई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों चोरों की निशानदेही पर चोरी की गई नौ बाइकें भी बरामद की हैं। बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, तीसरे की तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि श्रीचंद गिरोह का सरगना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें