फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के विरोध के चलते इंजीनियर ने ओवरब्रिज का निर्माण रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कंचौसी रेलवे स्टेशन पर बन रहे यात्री पुल की वजह से आम रास्ता बंद होने से मंगलवार को स्थानीय लोगों के विरोध के चलते इंजीनियर ने काम बंद करा दिया है। रेल फ्रंट कॉरीडोर की ओर से कंचौसी रेलवे स्टेशन में बनवाए जा रहे यात्री पुल की वजह से औरैया व कानपुर देहात की सीमा पर आम रास्ता बंद होने के कारण साथ ही लोगों के घरों के सामने पुल का उतार होने से नाराज बान गांव के ग्राम प्रधान रज्जन सिंह, जहीर खान, मुन्ना तिवारी आदि ने मंगलवार को ठेकेदार से डीएफसी के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाने तक काम रोकने की मांग की। जिस पर साइट में काम करा रहे इंजीनियर मनोज तिवारी ने काम बंद कराकर साइट से जेसीबी आदि भी हटा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें