फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक पर हमला करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे चिकित्सक के साथ बुधवार को मारपीट करने के मामले में चिकित्सक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही पीड़ित को भरोसा दिलाया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। मालूम हो कि कल चिकित्सक के अपहरण के प्रयास की बात सामने आ रही थी।
विज्ञापन

मोहल्ला बदनपुर निवासी डॉ. सोमदत्त पुत्र श्रीरामदत्त ने अजीतमल कोतवाली में तहरीर दी है कि वह अजीतमल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल आफीसर पद पर कार्यरत है। नौ अक्तूबर की शाम को ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। रास्ते में अमावता मोड़ के पास पहले से मौजूद ऋषि दुबे निवासी लक्ष्मीनगर और हरी मिश्रा निवासी बाबरपुर अजीतमल ने उन्हें रोक लिया और गाली गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर उन लोगों ने लात घूसों से पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर कई लोग मौके पर आए, जिन्हें देख मारपीट कर रहे लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं। कोतवाली पुलिस ने बताया कि चिकित्सक की तहरीर के आधार पर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें