फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकता मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। गांव सुभानपुर में मंगलवार को सुबह एक युवक का शव घर में फंदे पर लटका मिला। घर वालों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। मृत युवक की पीठ पर घाव के निशान देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव सुभानपुर निवासी संतराम का मकान दो हिस्सों में हैं। एक हिस्से में संतराम के पुत्र पंकज (18) की परचून और पंक्चर बनाने की दुकान है। मंगलवार की सुबह घर में पंकज का शव फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, पंकज की पीठ व पैर में घाव के निशान देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। परिजनों का आरोप है कि पंकज की हत्या कर उसे फांसी पर लटका कर आत्महत्या का रूप दिया गया है।
थाना प्रभारी विष्णु गौतम ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उनका कहना है कि परिजन जिस युवक पर हत्या की आशंका जता रहे है, वह जेल में है।
विज्ञापन

वहीं, परिजनों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वह तहरीर देंगे। बताया कि शव एक सरिया पर रबड़ के मोटे पाइप से लटका पाए जाने और घाव के निशान हत्या की आशंका पैदा कर रहे हैं। वहीं, जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को पंकज के शव के पैर से खून के निशान पाए है। मकान की छत भी खुली हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें