फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर दो व्यापारियों को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। ककोर क्षेत्र के ग्राम नया का पुर्वा के पास शनिवार को दोपहर बाइक सवार तीन लुटेरों ने कानपुर देहात से औरैया सामान खरीदने आ रहे दो परचून व्यापारियों तमंचे के बल पर लूट लिया।
विज्ञापन

लुटेरे 48 हजार नगद एवं 18 हजार रुपये के विभिन्न कंपनियों के प्रमोशन कूपन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। व्यापारियों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कानपुर देहात जिले के व्यापारी अंकित चौबे पुत्र अशोक कुमार निवासी परुहली व अशोक कुमार पुत्र तुलसीराम निवासी सिकैहिला परचून के व्यापारी हैं। दीपावली की तैयारियों को लेकर औरैया बाजार से सामान खरीदने लोडर से आ रहे थे। ककोर क्षेत्र के ग्राम नया का पुर्वा के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने बाइक को आगे लगाकर रोक लिया। लोडर चालक के लोडर रोकते ही लुटेरों ने व्यापारियों पर तमंचा अड़ाकर दिया।
विज्ञापन

इसके साथ लूटपाट शुरू कर दी। रोकने पर लुटेरों ने व्यापारियों के साथ मारपीट की। लुटेरों ने दोनों व्यापारियों से 48 हजार नकद एवं विभिन्न कंपनियों के 18 हजार रुपये के प्रमोशन कूपन लूट लिए। पीड़ितों के अनुसार बाइक सवार लुटेरों में से एक लुटेरा मुंह बांधे था। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला के अनुसार लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया कि पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें