फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह कलह से तंग महिला ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। गांव नगला परमाई में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की पृष्ठभूमि में गृहकलह बताई जा रही है। घटना के बाद पति व ससुर को छोड़कर घर के बाकी लोग भाग गए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव नगला परमाई निवासी सुनील कुमार की पत्नी पुष्पा देवी (35) ने गृह कलह के चलते मंगलवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह परिजनों ने कमरे में फंदे से शव लटकता देखा तो कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद विवाहिता के पिता को फोन से घटना की जानकारी दी। एसओ विष्णु गौतम ने बताया महिला ने गृह कलह से तंग आकर आत्महत्या की है। उसकी शादी हुए पांच वर्ष बीत चुके हैं। उसके तीन बच्चे हैं। महिला के पिता ने किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी है। परिवार के सब लोग ससुर और पति को छोड़कर भाग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें