फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नाबालिग छात्रा को 23 सितंबर को स्कूल से लौटते समय कुछ लोग अगवा कर नोएडा ले गए। आरोप है कि वहां छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। अगले दिन वही लोग रात के समय उसे अजीतमल में छोड़ गए। इसके बाद उसने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। घटना की जानकारी लगते ही गुरुवार को देर शाम परिजनों संग ग्रामीण कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो उनकी रिपोर्ट दर्ज न कर उनको थाने से भगा दिया गया। ग्रामीणों और महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट भी की है। जिस पर कोतवाली में देर रात हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 23 सितंबर को सुबह 7 बजे एक इंटर कॉलेज में पढ़ने गई थी। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो उसकी कई जगह खोजबीन की गई। अगले दिन 24 सितंबर को अजीतमल कोतवाली से फोन आया तो वह कोतवाली पहुंचा। कोतवाली में उसकी पुत्री बदहवास हालत में मिली। जब वह सामान्य अवस्था में आई तो उसने कुछ युवकों पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह युवक बहलाकर-फुसलाकर नोएडा ले गए।
वहां एक कमरे में रख कर उसके साथ दुष्कर्म किया, धमकी दी कि यदि कोई कानूनी कार्रवाई की तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। गुरुवार की देर रात पीड़िता के पिता ग्रामीणों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने अजीतमल पहुंचे, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज ने कर उनको भगा दिया। ग्रामीणों और महिलाओं ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राकेश पांडेय ने बताया कि मारपीट के आरोप गलत है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें