फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वाले बनकर लुटेरों ने व्यापारियों से लूटी 41 बकरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे से बकरियां भरी पिकअप ले जा रहे व्यापारियों को दो कार सवार 10 से 12 लुटेरों खुद को पुलिसकर्मी बताकर लूट लिया। फिर व्यापारियों को अलग-अलग जगह छोड़कर बकरियां, मोबाइल समेत अन्य चीजें लूट ले गए। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद के बरौली गांव निवासी राहुल पुत्र इंद्रपाल सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि सोमवार रात 12 बजे वह पिकअप में 41 बकरे-बकरियां लादकर गांव के जय किशन, संजू, हरिलाल, सोम, दीपक, पंकज व सरवीर जसराना के साथ चौरा कालपी बाजार जा रहे थे। अनंतराम टोल प्लाजा के 10 से 12 किलोमीटर आगे पहुंचने पर दो कार सवार 10 से 12 लोगों ने पुलसकर्मी बताकर पिकअप रोकी और मारपीट कर मोबाइल व पैसे छीन लिए।
इसके बाद उनके पांच साथियों को कार में डाल लिया जबकि तीन को एक अन्य गाड़ी में डाल लिया। आरोपी सभी को लेकर अकबरपुर के पास सुनसान जगह पर पहुंचे। जहां आरोपियों ने दूसरी पिकअप मंगाकर बकरियां उसमें लाद लीं। आरोपियों ने फिर उन्हें पिकअप में डाल लिया और क्षेत्र में घुमाने लगे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी कार में मौजूद साथी जयकिशन, संजू व सोम को अपने साथ ले गए। करीब एक घंटे घुमाने के बाद बिधनू रोड स्थित टोरेंटो गैस प्लांट के पास छोड़ा। जबकि शेष तीन साथियों को आरोपियों ने अकबरपुर नहर के पास छोड़ा। उसने टोरेंटों गैस प्लांट के कर्मचारी के फोन से घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी नीरज यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें