फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत ने काटे अवैध पानी के कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल(औरैया)। नगर में पेयजल के लिए बिछाई गई पाइप लाइन को कुछ लोगों ने काट कर अवैध कनेक्शन ले लिए हैं। जानकारी होने पर मंगलवार को नगर पंचायत कर्मचारियों ने निरीक्षण कर पानी का अवैध कनेक्शन काटकर बंद कर दिया।
विज्ञापन

नवीननगर में बनी पानी की टंकी से एयर प्रेशर के लिए डाली गई पाइप लाइन में कस्बे के लोगों ने कई जगहों पर काटकर अवैध कनेक्शन करवा लिए। इससे लीकेज होने के साथ ही पानी की बर्बादी हो रही थी। इसकी जानकारी होने पर मंगलवार को नगर पंचायत के कर्मियों ने कस्बे के कई मोहल्लों में निरीक्षण किया। जिन स्थानों पर पाइप लाइन में अवैध कनेक्शन मिले, उन्हें बंद करा दिया। इस दौरान कई लोगों की कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि कर्मियों से अवैध कनेक्शन करने वालों की रिपोर्ट मांगी गई है। जिन लोगों ने अवैध कनेक्शन कर क्षति पहुंचाई है, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें