फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने डांटने पर की थी आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर(औरैया)। लगभग चार माह पहले सेंगुर नदी पुल के नीचे मिले अज्ञात युवती के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली। शव की शिनाख्त कानपुर देहात जिले के कुदौली निवासी युवती के रूप में हुई। प्रेम प्रसंग के चलते परिजनों के डांटने के बाद युवती ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पिता और चचेरे भाई ने पुलिस के डर से शव नदी में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि ग्राम कुदौली थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात निवासी अशोक कुमार चक ने अज्ञात शव की शिनाख्त पुत्री सारिका (22) के रूप में की। बताया कि सारिका का पड़ोसी गांव के लड़के से प्रेम प्रसंग था। डांटने से क्षुब्ध होकर उसने आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के डर से शव को तीन सितंबर को रात एक बजे के करीब जोरा स्थित सेंगुर नदी पुल के नीचे पत्थर बांधकर फेंक दिया था। इस दौरान भतीजा रविंद्र भी साथ था।
एसपी ने बताया कि युवती के पिता ने पूर्व में अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव को फेंकने की रिपोर्ट दिबियापुर थाने में दर्ज कराई थी। मामले का खुलासा हो गया है। जांच में सामने आया है कि युवती ने पिता एवं परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर आत्महत्या की है। इसलिए मुकदमे को आत्महत्या के लिए उकसाने में तरमीम कर दिया गया है। पुलिस ने अशोक कुमार चक व रविंद्र कुमार निवासी ग्राम कुदौली, थाना मंगलपुर जिला कानपुर देहात को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एक बार सुलझने के बाद फिर उलझ गई थी गुत्थी
दिबियापुर (औरैया)। सात सितंबर को शव मिलने के अगले ही दिन महिला की शिनाख्त औरैया के ब्रह्मनगर निवासी यात्रा उर्फ रुचि के रूप में की गई थी। रुचि को मृत मानते हुए यात्रा की मां दुर्गपुर मोहम्मदाबाद निवासी स्नेहलता ने बेटी के ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इससे पहले कि पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचती दो दिन बाद ही रुचि को पुलिस ने अमृतसर में जिंदा खोज निकाला। इसके बाद फिर महिला का शव अज्ञात हो गया था। प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर रामसहाय पटेल के अनुसार इस घटना में न तो सर्विलांस की कोई मदद मिल रही थी और न ही अन्य कोई शिनाख्त करने के लिए सामने आ रहा था। काफी खोजबीन के बाद शिनाख्त हो पाई।
विज्ञापन

फोटो 30एयूआरपी43- पुलिस गिरफ्त में आरोपी चाचा भतीजा। संवाद
फोटो 30एयूआरपी44- जानकारी देतीं एसपी अपर्णा गौतम। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें