औरैया। दिबियापुर थानाक्षेत्र के ककोर बुजुर्ग निवासी राहुल शर्मा (25) उर्फ टिंकू पुत्र मुन्नीलाल रविवार देरशाम लगभग सवा सात बजे औरैया-दिबियापुर मार्ग पर जिला मुख्यालय ककोर के समीप बंबा के निकट पैदल घूम रहे थे। तभी किसी वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि राहुल पंजाब में नौकरी करता था। दीपावली त्योहार के चलते वह शनिवार को गांव आया था। राहुल की शादी आठ मई 2021 को हुई थी। (संवाद)