फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गोशाला की सबमर्सिबल खराब, टैंकर से नहीं बुझ रही मवेशियों की प्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। नगर पंचातय बिधूना में किशोरगंज स्थित गोशाला में मवेशियों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। गोशाला में तैनात सेवादार बताते हैं कि छह दिन से सबमर्सिबल खराब है। टैंकर से पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे परेशानी उठानी पड़ रही है।
प्रदेश सरकार के साथ ही समय समय पर गोशाला निरीक्षण करने पहुंचे अफसरों ने चारा, पानी और साफ सफाई ठीक रखने के निर्देश दिए। मगर जिम्मेदाराें की अनदेखी के चलते गोशाला में अव्यवस्थाएं हावी हैं। यहां पर जिस सबमर्सिबल से मवेशियों को पानी दिया जाता है वह 24 अगस्त से खराब पड़ी है। इससे किशोरगंज की गोशाला में मवेशियों के पानी का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोशाला में मवेशियों की देखरेख करने वाले कुछ कर्मचारियों ने बताया कि फिलहाल नगर पंचायत के टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है। मोटर बनने के लिए भेजी गई है। जब तक बन कर नहीं आ जाती परेशानी रहेगी। बताया कि इस समय गोशाला में 93 मवेशी हैं। गोशाला इंचार्ज मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि लो वोल्टेज के कारण हैंडपंप में लगी मोटर जल गई थी। मोटर बनकर आने के बाद समस्या दूर होगी। वहीं इस संबंध में ईओ विकास कुमार गोशाला में पानी की मोटर खराब होने की जानकारी नहीं है। यदि सबमर्सिबल खराब हुआ है तो जल्द ठीक करा कर समस्या दूर की जागी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें