औरैया। जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चल रहे वैक्सीनेशन में डोज की कमी आड़े आ सकती है। कोवाक्सिन की 1750 डोज ही बची हैं। इसको लेकर जिम्मेदार परेशान हैं। उन्होंने वैक्सीन की डिमांड की है।
जिले में एक लाख 16 हजार 34 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है। जिसमें स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर के अलावा 18 से अधिक आयु वाले लाभार्थी शामिल हैं। 27585 लाभाथियों को दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। जो आबादी का 10 प्रतिशत भी नहीं है। जिले में अभी 90 फीसदी लोगों का टीकाकरण होना बाकी है।
लेकिन कोवाक्सिन की कमी हो गई है। लाभार्थियों को इसकी डोज नहीं नहीं लगाई जा रही है। सभी सेंटरों पर कोवीशील्ड ही लगाई जा रही है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो उनके पास सिर्फ 1750 कोवाक्सिन बची हैं। जिसे वह दूसरी डोज लगाने में प्रयोग करेंगे। यदि समय से डोज प्राप्त नहीं होती है, तो दूसरी डोज लगाने में परेशानी होगी।
वर्जन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कोवाक्सिन की कमी को देखते हुए डिमांड की गई है। जो बचीं हैं उन्हें सुरक्षित रखा गया है। जिसे दूसरी डोज के लिए प्रयोग में किया जाएगा।
एक नजर स्टॉक पर
आयु कोवीशील्ड (प्रथम डोज) कोवाक्सीन (द्वितीय डोज)
45 (प्लस) 10510 1570
18 (प्लस) 6000 180
कुल 16510 1750