फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः चचेरे भाई ने 11 साल की बहन से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र में 30 साल के चचेरे भाई ने 11 साल की बहन के साथ घर के पशुबाड़े में दुष्कर्म किया। बच्ची की तबियत खराब होने पर परिजनों को जानकारी हुई तो आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली में 24 जुलाई को 11 वर्षीय बच्ची ने ताऊ के बेटे प्रदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि मां का निधन हो चुका है, पिता दिल्ली में नौकरी करते है। वह गांव में अपने बड़े भाई के साथ रहती है। 23 जुलाई की शाम करीब चार बजे वह घर के पीछे बने पशुबाड़े में बकरियां बांध रही थी।
तभी चचेरा भाई प्रदीप आया और दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण वह रात भर दर्द सहती रही। सुबह दर्द बढ़ने पर उसने हिम्मत कर अपने भाई व घर के अन्य परिजनों को जानकारी दी। इसी बीच आरोपी घर से भाग निकला। क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश की जा रही है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें