फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म में तीन लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। फफूंद थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्ची के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। युवक पीड़ित बहन को लेकर फफूंद थाने गया, पर पुलिस ने टरका दिया। तब पीड़ित ने कोर्ट की मदद ली। कोर्ट के आदेश पर फफूंद थाने में सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर फफूंद थाने में दर्ज रिपोर्ट में युवक ने बताया कि 20 जून की शाम सात बजे उसकी 11 वर्षीय बहन शौचक्रिया के लिए घर से खतों पर गई थी। आरोप है कि गांव के संजय उर्फ विजय (30), चरन सिंह (35) व नवाब (32) खेत में पहुंचे और बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे पीटा। वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची।
बहन की हालत देखकर परिजनों ने पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई। वह बहन को लेकर फफूंद थाने गया। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। फिर इस संबंध में रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से पुलिस के उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। तब पीड़ित ने कोर्ट की मदद ली। सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर संजय उर्फ विजय, चरन सिंह व नवाब के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें