फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से छेडख़ानी के दोषी को चार वर्ष की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) प्रथमकांत ने दिबियापुर थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय बालिका के साथ छेड़छाड़ व बदनियती से अपहरण करने का प्रयास करने के दोषी दुकानदार को चार वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही आठ हजार रुपये अर्थदंड की सजा से भी दंडित किया है।
विज्ञापन

अभियोजन की ओर से पैरवी करने वाले विशेष लोक अभियोजक जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि 16 अगस्त 2017 को वादिनी की 11 वर्षीय पुत्री गांव के एक दुकानदार की दुकान पर सैंपू खरीदने गई थी। तभी दुकानदार बाबूराम ने बालिका के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुकान के अंदर खींच लिया। आरोप है कि अपहरण करने के इरादे से चार पहिया की गाड़ी में बालिका को डाल रहा था। तभी लोगों के देख लेनेे से वह भाग गया।
दिबियापुर थाने में लिखाई गई रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी बाबूराम उर्फ भूरा पुत्र रामचरन निवासी चिटकैया पुर्वा के विरुद्ध चार्जशीट कोर्ट में प्रस्तुत की। यद मुकदमा विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) के समक्ष चला। नारी शक्ति मिशन के तहत शीघ्र निस्तारित किए जाने की सूची में शामिल इस मुकदमे की पैरवी करते हुए विशेष लोक अभियोजक जितेंद्र सिंह तोमर ने बालिका के साथ निंदनीय अपराध करने वाले आरोपी को कठोर दंड की मांग की। वहीं बचाव पक्ष के वकील ने उसे निर्दोष बताया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश प्रथमकांत ने अभियुक्त बाबूराम को चार वर्ष के कारावास व आठ हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें