फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कैमरे में कैद होगी मतगणना

Sat, 24 Oct 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए आगामी एक नवंबर से शुरू होने वाली चरणवार मतगणना को वीडियोग्राफी कराई जाएगी। जिला निर्वाचन प्रशासन ने इस बावत तैयारी शुरू कर दी हैं। वहीं मतों की गिनती निष्पक्षता से कराने के लिए गणना केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


पंचायत चुनावों के चारों चरणों में कुल मतदाता 812625 के सापेक्ष लगभग 511953 वोटरों के मताधिकार का प्रयोग करने का अनुमान है। इन मतों की गणना के लिए चरणवार ब्लाक क्षेत्रों में मतगणना स्थल बनाए गए हैं। प्रथम चरण के चुनाव की मतगणना में शामिल सहार ब्लाक में बीडीसी और डीडीसी पदों के लिए डाले गए कुल मतदाता 119049 की तुलना में 79958 मतों की गणना स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज, सहार में होगी।

वहीं भाग्यनगर ब्लाक के कुल 125324 मतदाताओं के सापेक्ष हुई 80526 वोटों की गिनती राजकीय कन्या इंटर कालेज, दिबियापुर में संपन्न कराई जाएगी। इसी तरह दूसरे चरण में शामिल ब्लाक एरवाकटरा में 93579 मतदाताओं के सापेक्ष 59975 मतों की गणना गांधी इंटर कालेज एरवाकटरा में की जाएगी। वहीं बिधूना ब्लाक के कुल 114952 वोटरों की तुलना में 72419 वोटों की गिनती पब्लिक इंटर कालेज में कराई जाएगी।
विज्ञापन


जबकि तीसरे चरण में शामिल अछल्दा ब्लाक क्षेत्र के  के  कुल 122527 मतदाताओं की तुलना में डाले गए 75279 मतों की गिनती के लिए देहाती इंटर कालेज, नेबिलगंज, अछल्दा को मतगणना केंद्र के रूप मे नामित किया गया है। इसी क्रम में आगामी 29 अक्तूबर को होने वाले चौथे व अंतिम चरण के मतदान के लिए अजीतमल ब्लाक की मतगणना जनता इंटर कालेज, अजीतमल तथा औरैया ब्लाक क्षेत्र के मतों की गणना तिलक इंटर कालेज में संपन्न कराई जाएगी।

जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों की मतगणना निष्पक्ष और निर्वाध संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन प्रशासन मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराए जाने की तैयारी करा रहा है। वहीं मतगणना स्थल पर अवांछनीय व्यक्तियों की आवाजाही रोकने के लिए वैरीकेटिंग के साथ मतगणना केंद्र के इर्द-गिर्द भारी सुरक्षा बल तैनात किए जाने की योजना पर जिला निर्वाचन प्रशासन की ओर से काम शुरू करा दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि डीडीसी व बीडीसी चुनाव की मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही है। मतगणना शांतिपूर्ण और निष्पक्ष हो इसके लिए गणना कार्य की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें