लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद करने वाले नगर पालिका के सभासदों को प्रतीक चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान सभासदों ने कहा कि क्षेत्र की जनता परिवार का अंग है। मदद पहली प्राथमिकता है। सभासदों ने विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
शहर के मोहल्ला नरायनपुर निवासी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और व्यापारी अनूप गुप्ता के आवास पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनूप गुप्ता और उनकी टीम ने नगर पालिका परिषद के सभासदों को प्रतीक चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि कई सभासदों ने पीठ पर मशीन रखकर गलियों को सैनिटाइज किया है। वहीं सभासदों ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास में पीछे नहीं हटेंगे।
इस मौके पर सभासद पोली गुप्ता, प्रकृति कांत त्रिपाठी, नामित सभासद पुष्पा शर्मा, अमरचंद्र राठौर, सोनू सोनी आदि सभासद मौजूद रहे। सभासदों का अभिषेक गुप्ता, किशन गुप्ता, हरीशंकर आदि ने स्वागत किया।