फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद स्वयं कर रहीं मोहल्ले को सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। नपा परिषद के वार्ड संख्या तीन नरायनपुर उत्तरी आता है। इस वार्ड की सभासद ममता द्वारा अपने खर्चे से मोहल्ले को सैनिटाइज किया जा रहा है। यही नहीं सभासद ने स्वयं ही अपनी पीठ पर छिड़काव करने वाली मशीन को लादकर मोहल्ले की गलियों में सैनिटाइज कर रहीं हैं।
विज्ञापन

सभासद ममता ने बताया कि वह अपने स्वयं के प्रयासों और मेहनत से मोहल्ले के लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए स्वयं ही प्रयासरत है। बताया कि उन्होंने सैनिटाइज के छिड़काव के लिए पालिका प्रशासन से सहयोग मांगा था। सहयोग तो मिला, लेकिन अधिक लोगों को लाभ मिले, इसके लिए वह स्वयं हर रोज चार से पांच घंटे मेहनत कर रहीं हैं। छिड़काव के बाद वह मोहल्ले की अन्य गलियों में जानकारी भी ले रहीं हैं। सभासद के इस कार्य की वार्ड में जमकर सभासद की सराहना भी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें