फोटो- 23 एयूआरपी 29 एसडीएम को शिकायती पत्र देते सभासद। संवाद
औरैया। यमुना रोड पर चड्ढा टॉकीज के सामने निर्माणाधीन दुकानों के आवंटन को लेकर सभासदों ने विरोध जताया। शनिवार को सभासदों ने एसडीएम से शिकायती कर जांच की मांग रखी।
नगर पालिका सभासद रामू त्रिवेदी के साथ आठ सभासद एसडीएम अजय आनंद वर्मा से मिले और उन्हें शिकायती पत्र दिया। बताया कि यमुना रोड पर तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे थे। पूर्व डीएम द्वारा इस भूमि को कब्जा मुक्त कराकर नगर पालिका परिषद के सुपुर्द कर दी थी।
पालिका बोर्ड की बैठक में इस भूमि पर 24 दुकानों का निर्माण कर आवंटन करने की स्वीकृति दी गई थी। आरोप है कि इनमें छह दुकानों का आवंटन बिना सभासदों की सहमति से कर दिया गया है। सभासद रामू त्रिवेदी ने बताया कि एसडीएम ने मामले की जांच का भरोसा दिया है। (संवाद)
-
हादसे में दो महिलाएं घायल
अटसू । गांव पृथ्वीपुर निवासी अर्पित अपनी पत्नी संध्या और पड़ोसी आशा के साथ बाइक से इटावा गए थे। शनिवार शाम वापसी के दौरान अनंतराम ओवरब्रिज पर उनकी बाइक किसी वाहन की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में संध्या और आशा घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टर ने गंभीर घायल आशा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)