फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कॉस्मेटिक की दुकान जली, 25 लाख का नुकसान

Sun, 31 Aug 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो 30 एयूआरपी 17 शटर तोड़ती जेसीबी व धू-धूकर जलती दुकान। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। कस्बे में जामा मस्जिद के समीप कॉस्मेटिक की एक दुकान में शुक्रवार रात को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आसपास के दुकानदारों, पुलिस व दमकल कर्मियों ने जेसीबी से दुकान का शटर तोड़कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग से 20 से 25 लाख के नुकसान का अनुमान है। बिधूना कस्बे के दुर्गा मंदिर के समीप जामा मस्जिद की गली के सामने स्थित खाटू श्याम नाम से कॉस्मेटिक की दुकान है। रूरूकलां निवासी दुकान के मालिक सुनील कुमार रोज की तरह शुक्रवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद घर चले गए थे। रात 12 बजे अचानक दुकान से धुआं निकलने लगा। यह देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी बुलाई और दुकान का शटर तोड़वाया। इसके बाद आग बुझाने के प्रयास शुरू हुए। पुलिस व दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के साथ करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से आसपास दुकानदारों में अफरातफरी रही। दुकानदार के अनुसार 20 से 25 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें