फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीव विज्ञान में सटीक जवाब से मिलेंगे अच्छे नंबर:आलोक शुक्ला

Tue, 30 Jan 2024 01:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी। ऐसे में विद्यार्थियों को तैयारियों में जी-जान से जुट जाना चाहिए। जीव विज्ञान की इंटरमीडिएट परीक्षा में चित्र और सटीक जवाब विद्यार्थी अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान की यदि तैयारी समय प्रबंधन से की जाए तो परीक्षा में अच्छे अंक आते हैं। नगर पालिका इंटर कॉलेज के जीव विज्ञान के शिक्षक आलोक शुक्ला ने बताया कि अच्छे अंक के लिए विद्यार्थियों को चित्र पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। सवाल का जवाब बनाते समय चित्र जरूर बनाएं। इससे 30 से 40 प्रतिशत तक ज्यादा अंक प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि वशांगति और विविधता, मेंडल वंशागति, अनुपात से विचलन आसानी से तैयार किया जा सकता है। वंशागति का आणविक आधार में डीएनए और आरएनए की संरचना और मानव कल्याण में मानव स्वास्थ्य और रोग से बचाव की तैयारी जरूर करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी करते समय समय पर विशेष ध्यान दें। पिछले वर्षो के प्रश्नपत्रों को निर्धारित समय में हल करने का प्रयास करें। रिवीजन करने में एनसीईआरटी की पुस्तक का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें