फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन न लगवाने पर 45 पार सरकारी कर्मचारियों का रूकेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन गंभीर है। डीएम ने 45 से ऊपर आयु वाले सरकारी कर्मियों को सख्त हिदायत दी है। कोरोना वैक्सीन न लगवाने पर उनका वेतन रोकने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों, जिनकी उम्र 45 साल से ऊपर है, उन्हें हर हाल में कोरोना वैक्सीन लगवानी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकारी अस्पतालों में वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने हैं। ऐसे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
प्रशिक्षण से पहले होगा टीकाकरण
निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मियों को आठ से 13 अप्रैल और 15 अप्रैल को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जाना है। कोरोना को ध्यान में रखते हुए सभी कर्मियों को टीकाकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। एडीएम रेखा एस चौहान ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 45 वर्ष से अधिक आयु वाले कर्मी 100 शय्या अस्पताल में पहले टीकाकरण कराएंगे। इसके बाद ही वह प्रशिक्षण में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें