औरैया। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली सैंपलों की रिपोर्ट में चार कोरोना संक्रमित मिले। वहीं, सात लोगों ने बीमारी से जंग जीती। अभी तक 3451 संक्रमित सामने आ चुके हैं। एक्टिव केस 128 हैं।
अछल्दा ब्लाक के गांव नगला गंगू निवासी एक, सहार ब्लाक के गांव लहरापुर निवासी एक संक्रमित मरीज जिले में मिला है। इसके साथ ही दो संक्रमित मरीज जालौन जिले के मिले हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि जिले में अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी 3278 हो गई है। कोरोना संक्रमण के बाद जिले के मरने वालों की संख्या 45 है। इधर, संक्रमण को देखते हुए तीन नए हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए हैं। एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या अब 38 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले में 454 आरटीपीसीआर, एक ट्रू-नेट और 569 सैंपल एंटीजन के लिए गए। सैफई लैब से अब 1985 सैपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।