फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हुए ठीक, छह नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में छह कोरोना संक्रमित मिले हैं, पांच लोगों ने बीमारी से जंग जीती है। जिले में अभी तक 3346 संक्रमित सामने आ चुके हैं। अब एक्टिव केस 123 हैं। वहीं, संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी से अधिकारियों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

मंगलवार को भाग्यनगर ब्लाक क्षेत्र के एनटीपीसी दिबियापुर में दो, विकास भवन ककोर में एक, ऐरवाकटरा ब्लाक क्षेत्र के गांव लज्जानगर में दो, बिधूना ब्लाक क्षेत्र के गांव कटरा में एक संक्रमित मरीज मिला है। डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि जिले में अब ठीक होने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या 3180 हो गई है। कोरोना संक्रमण से 43 लोगों की जान जा चुकी है। जिले में सात नए हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए हैं। अब जिले में एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 49 हो गई है।
उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले में आरटीपीसीआर के कुल 701 और ट्रू-नेट के दो और एंटीजन के 841 सैंपल लिए। अब तक आरटीपीसीआर के 90291 सैंपल लिए गए, जिसमें 85960 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। सैफई लैब से अब 2282 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। अब होम आइसोलेशन में भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या 110 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें