औरैया। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में पुलिस व स्वास्थ्य कर्मी समेत 23 नए संक्रमित मिले। वहीं, 23 मरीजों ने बीमारी से जंग जीती है। डीएम अभिषेक सिंह ने कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
जिलाधिकारी ने बताया कि अभी तक 3003 संक्रमित सामने आ चुके हैं। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 2771 हो गई है। 38 लोगों की मौत हो चुकी है।
अब जिले में एक्टिव केस 194 हैं। पांच नए हॉटस्पॉट क्षेत्र बनाए जाने से जिले में अब एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 58 हो गई है। उन्होंने बताया कि एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या युक्त जिला चिकित्सालय चिचौली में छह संक्रमित मरीज भर्ती हैं। 173 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
शहर के मोहल्ला शुक्लन टोला में एक, बनारसीदास में एक, विधीचंद्र में एक, होमगंज में एक, पुलिस लाइन में एक, जिला चिकित्सालय में एक, वैष्णवी स्वीट हाउस खानपुर चौराहा पर दो, सदर ब्लाक के गांव निगड़ा में दो, तुर्कीपुर में एक, ऐरवाकटरा ब्लाक क्षेत्र के गांव मानीकोठी में एक, ऐरवाकटरा में एक, पलक स्वीट हाउस कुदरकोट में एक, बिधूना ब्लाक क्षेत्र के कस्बा बिदूना में सब्जी मंडी बेला रोड पर एक, अछल्दा ब्लाक क्षेत्र में सीएचसी अछल्दा में दो, अजीतमल ब्लाक के कस्बा अटसू में दो संक्रमित मरीज मिले है। इसके साथ ही मैनपुरी का एक, कन्नौज का एक और हरियाणा राज्य का एक संक्रमित मरीज भी जिले में मिला। जबकि एक संक्रमित मरीज का पता स्पष्ट नहीं हो सका है।