फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 ने जीती कोरोना से जंग, छह संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में सोमवार को 17 लोगों ने कोरोना से जंग जीती, जबकि छह नए संक्रमित मिले हैं। डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि अब संक्रमितों की संख्या 2815 हो गई है। 2630 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब एक्टिव केस 149 हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 36 हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिले में तीन नए हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए हैं, जबकि तीन क्षेत्र मुक्त हुए। अब जिले में एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 56 है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को आरटीपीसीआर के 610, ट्रू-नेट के आठ और एंटीजन के 464 सैंपल लिए। अब 1984 सैंपलों की रिपोर्ट सैफई लैब से आने का इंतजार है। बताया कि एल-टी कोविड केयर सेंटर 100 शय्या जिला चिकित्सालय चिचौली में अब तीन संक्रमित मरीज बचे है, जबकि होम आइसोलेशन में भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या 118 हो गई है।
शहर के मोहल्ला तिलक नगर में एक, बेहन टोला में एक, नरायनपुर में एक, भाग्यनगर ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा फफूंद में एक, अजीतमल ब्लाक क्षेत्र के गांव चांदपुर में एक संक्रमित मरीज मिला है। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर का एक संक्रमित जिले में मिला है।
विज्ञापन

ऐरवाकटरा कस्बा स्थित सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहित यादव ने शिविर लगाकर कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग कराई। बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में स्टाफ के सैंपल लिए गए। जिसमें सहायक मैनेजर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद उन्हें होम आइसोलेशन में भर्ती किया गया। डॉक्टर एसपी सिंह चौहान ने बताया सोमवार को कस्बे में 105 लोगों के सैंपल लिए गए। जिसमें सहायक मैनेजर कोरोना और कटरा भटपुरा में एक लड़का भी संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें