फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 ने जीती जंग, 20 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली सैंपलों की रिपोर्ट में 20 कोरोना संक्रमित मिले। पहले से संक्रमित 14 मरीज स्वस्थ हुए। डीएम ने बताया कि अभी तक 2650 संक्रमित सामने आए हैं। 14 मरीज ठीक हुए है। अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2410 हो गई है। जिले में अब एक्टिव केस 207 हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 33 है।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1000 सैंपल लिए। इसमें आरटीपीसीआर के कुल 737, ट्रू-नेट के दो और एंटीजन के 261 सैंपल शामिल है। उन्होंने बताया कि अभी तक आरटीपीसीआर के 54251 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 51321 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। सैफई लैब से अब 1290 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। बताया कि जिले में अभी तक ट्रू-नॉट के 1853 और एंटीजन के 43368 सैंपल लिए जा चुके है। बताया कि एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या युक्त जिला चिकित्सालय चिचौली में आठ संक्रमित मरीजों को भर्ती किया गया है। जबकि 177 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
सोमवार को जिले में दो नए हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए। जबकि पहले से घोषित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में 20 क्षेत्रों को विलोपित किया गया। बता दें कि अब जिले में एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या मात्र 71 रह गई है। जिले में अभी तक 576 हॉटस्पॉट क्षेत्र बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर में एक, मोहल्ला दिल्ली दरवाजा में दो, अजीतमल ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगला टीका में एक, भाग्यनगर ब्लॉक क्षेत्र के भगवतीगंज दिबियापुर में एक, गेलगांव दिबियापुर में 15 संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें