औरैया। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली सैंपलों की रिपोर्ट में 15 कोरोना संक्रमित मिले। वहीं, 27 संक्रमित स्वस्थ हुए। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि जिले में संक्रमण का ग्राफ दिन-ब-दिन घट रहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में अभी तक 2580 संक्रमित सामने आ चुके हैं। बीमारी से जंग जीतने वाले मरीजों की संख्या 2307 हो गई है। 32 लोगों की जान जा चुकी है। अब एक्टिव केस 241 हैं।
उन्होंने बताया कि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1123 सैंपल लिए। इसमें आरटीपीसीआर के 753, ट्रू-नेट के सात और एंटीजन के 363 सैंपल लिए गए हैं। अब तक आरटीपीसीआर के 50123 सैंपल लिए गए हैं, जिसमें 47209 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है।
सैफई लैब से 1328 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक ट्र-नेट के 1845, एंटीजन के 42031 सैंपल लिए गए हैं। एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या जिला चिकित्सालय चिचौली में 11 संक्रमित मरीजों को भर्ती किया गया है। 215 संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
शहर के मोहल्ला खिड़की साहबराय में दो, भाग्यनगर ब्लाक क्षेत्र के गांव दौलतपुर में तीन, अमितपुर में एक, इंदिरा नगर में एक, फफूंद चौराहा के पास एक, बिधूना ब्लाक क्षेत्र के कस्बा बिधूना के मोहल्ला आर्यनगर में दो, नवीन बस्ती बिधूना में एक, गांव भदौरा में एक, कल्यानपुर बेला में एक, ऐरवाकटरा ब्लाक क्षेत्र के गांव ऐरवाटीकुर में एक, सहार ब्लाक क्षेत्र के गांव कुम्हारन पूरवा याकूबपुर में एक संक्रमित मरीज मिला है।
बुधवार को चार नए स्थानों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया। छह क्षेत्र हॉटस्पॉट से बाहर आए हैं। जिले में अब एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 93 रह गई है। जिले में अब तक 561 क्षेत्र हॉटस्पॉट बनाए गए। इसमें 468 क्षेत्र हॉटस्पॉट से मुक्त हो चुके हैं।