फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन संक्रमितों की मौत और 39 नए पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को मिली जांच रिपोर्ट में 39 संक्रमित मिले, तीन लोगों की मौत हो गई। जिले में पहली बार एक दिन में तीन संक्रमितों की मौत हुई है। मरने वालों की संख्या अब 23 हो चुकी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 39 संक्रमित मिले हैं। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 2165 हो गई। शुक्रवार को ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 24 है। अब तक 1745 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कुल एक्टिव केस 397 रह गए हैं। जिले के कोरोना पॉजिटिव जो बाहरी अस्पतालों में उपचार करा रहे थे, उसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। शहर के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति की रिम्स सैफई में, बनारसीदास निवासी 65 वर्षीय पुरुष की कांशीराम अस्पताल कानपुर में और दिबियापुर के राणानगर निवासी 75 वर्षीय पुरुष की मेरठ अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में स्वास्थ टीमों ने कुल 1178 सैंपल लिए। जिसमें 444 सैंपल आरटीपीसीआर के और 734 सैंपल एंटीजन के शामिल हैं। बताया कि जिले में अब तक आरटीपीसीआर के कुल 40866 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें 38700 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। तो वहीं एंटीजन के अब तक जिले में 32937 सैंपल और ट्रू-नेट के1766 सैंपल लिए जा चुके हैं। बताया कि एल-वन कोविड केयर सेंटर दिबियापुर में इस समय 23, एल-वन एडिशनल कोविड केयर सेंटर पीबीआरपी एकेडमी में 19 और एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या युक्त जिला चिकित्सालय में दो संक्रमित मरीज भर्ती हैं। जिले में 323 मरीजों होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

जिले में यहां मिले संक्रमित
शहर के मोहल्ला तिलक नगर में दो, बनारसीदास में एक, गोविंद नगर में दो, सत्तेश्वर में एक, इंडियन आयल चौकी में दो, बैंक आफ बड़ौदा में एक, गांव पुरुषोत्तमपुर में पांच, भाग्यनगर ब्लाक क्षेत्र के संजय नगर में चार, विकास कुंज में एक, कलेक्टरी रोड पर एक, परशुराम गली में दो, गेल गांव में एक, गांव बाबा का पुरवा में एक, अछल्दा ब्लाक क्षेत्र के गांव पुठिया में छह, कमारा में दो, बिधूना ब्लाक क्षेत्र के कस्बा लोहा बाजार में एक, गांव सरयावा में एक, गांव बराहर कैथावा में एक, सहार ब्लाक क्षेत्र के गांव तैयापुर में दो संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही औैरैया शहर और इटावा का एक-एक संक्रमित है। जिनके पते स्पष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें