फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से दो की मौत, 34 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सोमवार को जिले में 34 नए पॉजिटिव केस देखने को मिले। जबकि सैफई और कानपुर अस्पताल में उपचार के दौरान दो कोरोना संक्रमित महिलाओं की मौत हो गई। जिले में कुल कोरोना संक्रमण के बाद मरने वालों की संख्या 12 हो गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि सोमवार को 34 नए पॉाजिटिव केस आए हैं। जिसके चलते जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1457 हो गई हैं। जबकि 30 मरीज स्वस्थ हुए है। जिले में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 1138 हो गई हैं। वहीं अब एक्टिव केस 307 रह गए हैं। सीएमओ डा. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जिले की निवासी दो महिलाओं की मौत हुई है। एक 27 वर्षीय दिबियापुर निवासी महिला की सैफई अस्पताल में और दूसरी 75 वर्षीय महिला की कानपुर अस्पताल में मौत हुई है। जिनका जिक्र पोर्टल पर है। महिला पांच दिन पहले भर्ती हुई थी। जहां उसकी कोरोना संक्रमित की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला के चार पुत्र हैं। महिला का अंतिम संस्कार कानपुर में किया गया। जिले के कोरोना संक्रमण के बाद मरने वालों की संख्या 12 हो गई है।
बताया कि आज कुल 944 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। आगरा लैब से कुल 1046 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। इधर बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 11 नए क्षेत्रों को हाटस्पाट क्षेत्र बनाया गया है।
विज्ञापन

यहां मिले पॉजिटिव
औरैया शहर के मोहल्ला बनारसीदास में आठ, नारायनपुर में एक, भाग्यनगर ब्लाक क्षेत्र में विकास कुंज दिबियापुर में चार, थाना दिबियापुर में दो, स्टेशन रोड दिबियापुर में दो, भट्टा बस्ती इन्दिरा नगर में एक, बिधूना ब्लाक क्षेत्र के गांधी नगर बिधूना में एक, आर्यनगर बिधूना में एक, नवीन बस्ती बिधूना में एक, जवाहर नगर लेखपाल कालोनी में एक, गांव जुगराजपुर पसुआ में एक, सहार ब्लाक क्षेत्र के गांव दानशाह में सात, अछल्दा ब्लाक क्षेत्र के गांव रामगढ़ हरचंदपुर में दो, बोडेपुर में एक, अजीतमल ब्लाक क्षेत्र के गांव चांदपुर में एक पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें