औरैया। बुधवार को जिले में 44 पॉजिटिव केस मिले। जिलाधिकारी ने देरशाम स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि संक्रमित मरीजों के परिजनों व संपर्क में आने वालों के सैंपल लेकर उनकी जांच कराई जाए। साथ ही संक्रमित मरीजों के क्षेत्रों को हॉटस्पॉट बनाकर वहां सख्ती से नियमों का पालन कराया जाए।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि बुधवार को जिले में 44 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या 1246 हो चुकी है। 22 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में स्वस्थ होने होने वाले मरीजों की संख्या 1011 हो गई है। जिले में अब कुल एक्टिव केस 225 बचे है। बताया कि जिले के कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या अभी तक 10 हो चुकी है। जिलाधिकारी ने बताया कि बुधवार को जिले भर में लगाए गए सैंपल जांच शिविर में कुल 834 सैंपल लिए गए। जिसमें आरटीपीसीआर के 365, ट्रूनॉट के 11 और एंटीजन के 458 सैंपल लिए गए हैं।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अब तक आरटीपीसीआर के कुल 29653 सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 27615 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आगरा लैब से अभी 1412 सैंपलों की रिपोर्ट प्रतीक्षा में हैं। वहीं ट्रू नाट के जिले में 1561 सैपल और एंटीजन के 20495 सैंपल लिए गए हैं।
बुधवार को जिले में छह नए हाटस्पाट क्षेत्र बनाए गए हैं। जबकि नौ क्षेत्र विलोपित हुए हैं। जिले में अब कुल एक्टिव हाटस्पाट क्षेत्रों की संख्या 92 हो चुकी है। जिले में अब तक 283 हाटस्पाट क्षेत्र बनाए जा चुके हैं।