दिबियापुर (औरैया)। मंगलवार को एक महिला पुलिस कर्मी के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिबियापुर थाने में पहुंचकर पुलिस कर्मियों के एंटीजन टेस्ट किए। हालांकि इस दौरान अन्य कोई पुलिस कर्मी पॉजिटिव नहीं आया।
इससे पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। प्रभारी निरीक्षक अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि एक महिला पुलिस कर्मी ने संदेह होने पर कोरोना जांच कराई थी। इसमें वह संक्रमित निकली थी। इसके बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 30 पुलिस कर्मियों के एंटीजन टेस्ट किए। टेस्ट में एक अन्य पुलिस कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां बता दें कि पूर्व में भी एक दरोगा एवं एक कांस्टेबल की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी थी। हालांकि उनकी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।