फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच पुलिस कर्मी समेत आए 39 नए पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना का संक्रमण थम नहीं रहा है। सोमवार को एसएचओ क्राइम ब्रांच और शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर के एक ही परिवार के सात लोग समेत 39 पॉजिटिव मिले। जिले में अभी तक 1028 संक्रमित सामने आ चुके हैं। 381 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। नौ लोगों की जान चुकी है। डीएम ने संक्रमण को रोकने के लिए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संक्रमित मरीजों के परिजनों और उनके संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि सोमवार को आए सैंपलों की रिपोर्ट में 39 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 1028 पहुंच गई है। 41 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसमें होम आइसोलेशन वाले 18, एल वन दिबियापुर से एक, पीबीआरपी से 22 व्यक्ति शामिल हैं। अब जिले में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 381 पहुंच गई है। कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या नौ है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 968 सैंपल लिए। जिसमें आरटीपीसीआर के 364, ट्रू नाट के 15 और एंटीजन के 589 सैंपल शामिल हैं। जिले में आरटीपीसीआर के अब तक 25943 सैंपल लिए गए। इसमें 24076 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। सैफई लैब से अब 1167 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिलाधिकारी ने लोगों से बंदी के दिन घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें