फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरिकेडिंग कराई, 117 लोगों के लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल/दिबियापुर। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में अजीतमल में 16 और दिबियारपुर में 9 पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मचा है। दोनों क्षेत्रों के सात मोहल्लों में बैरिकेडिंग कराकर सख्ती बढ़ा दी गई है। लोगों को हिदायत दी गई है कि बिना वजह घर के बाहर न घूमें।
विज्ञापन

शुक्रवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में 51 में से 16 पॉजिटिव कस्बा अजीतमल के आजादनगर, आंबेडकर नगर व लक्ष्मीनगर क्षेत्र के हैं। अजीतमल नगर पंचायत प्रशासन ने इन तीनों मोहल्लों में बैरिकेडिंग कराकर सख्ती बढ़ा दी है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विजय कुमार ने तीनों मोहल्लों में बैरिकेडिंग कराने के साथ ही क्षेत्र को सैनिटाइज कराया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विमल ने बताया कि कस्बे व आसपास क्षेत्रों में मिले कोरोना पॉजीटिव मरीजों के संपर्क में आये 14 लोगों सहित 117 के सैंपल लिए गए हैं।
उधर, दिबियापुर में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 9 संक्रमित मिले थे। इसमें संत रविदास नगर में दो, ककराही में तीन, रेलवे फाटक के पास एक, लोहियानगर में एक समेत 9 कोरोना संक्रमित निकले थे। इसके बाद नगर पंचायत कर्मियों ने क्षेत्र में बैरिकेडिंग कराई। साथ ही लोगों को घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें