अजीतमल (औरैया)। कोतवाली में तैनात एक दरोगा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों की टीम ने कोतवाली सहित आसपास क्षेत्र का दौरा किया। लोगों के सैंपल लिए और पूरे क्षेत्र का सर्वे कराया।
शनिवार को आई जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सूची में अजीतमल कोतवाली में तैनात एक दरोगा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई। रविवार को डॉक्टरों की टीम ने कोतवाली सहित आसपास क्षेत्र का दौरा किया। पॉजिटिव मिले दरोगा को कोतवाली के पास ही किराये पर रह रहे मकान में ही आइसोलेट कराया गया तथा 10 कोतवाली कर्मचारियों सहित आसपास क्षेत्र के 16 लोगों के सैंपल लिए गए।
कोतवाली परिसर एवं आसपास क्षेत्र के 40 घरों का सर्वे किया गया। 140 लोगों से पूछताछ कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी की गयी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विमल ने बताया कि कोतवाली में तैनात एक दरोगा की रिपेार्ट पॉजिटिव आई है जो वहीं पास में किराये पर कमरा लेकर रह रहे हैं। उन्हें उन्हीं के कमरे में आईसोलेट कराया गया है।
नगर के भरथना रोड व किशनी रोड पर निकले कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के चलते दोनों मार्गों को 14 दिन के लिए हॉटस्पॉट घोषित किया गया था। अब भरथना व किशनी रोड हॉटस्पॉट से मुक्त कर दिया गया है।
नगर के भरथना रोड पर सपा नेता के घर में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव, आए एक लोग किशनी रोड पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसको लेकर प्रशासन ने भरथना व किशनी रोड को वन वे करके हॉटस्पॉट एरिया घोषित कर दिया था। एसडीएम राशिद अली ने बताया कि 14 दिन पूरा होने पर दोनों मार्गों को देर रात खोल दिया गया है। लोहा मंडी में शनिवार मिले 11 लोगों के कोरोना के लक्षण होने पर नगर की लोहा मंडी में कुछ जगह को सील कराया जाएगा।