फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 संक्रमित मिले, एक्टिव केस 156

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में 30 संक्रमित मिले। अभी तक जिले में 326 संक्रमित सामने आ चुके हैं। इनमें से 168 स्वस्थ हो चुके हैं। दो लोगों की मौत हो चुकी है। इस तरह अब एक्टिव केस 156 हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में कुल 30 संक्रमित निकले हैं। वहीं दो लोग स्वस्थ भी हुए हैं। अभी 1803 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। 987 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। डीएम ने बताया कि सात लोग सहायल, दानाशाह के तीन, जडकड़ू के 10, बर्रु कुलसार के दो, गोविंदनगर के दो और एनटीपीसी, उमरी, गढ़ैया, ब्रह्मनगर, सत्तेश्वर, तिलकनगर का एक-एक मरीज मिला है। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को 724 लोगों के एंटीजन टेस्ट किए गए थे जिसमें से देर शाम 20 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें