फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के 300 होम क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। तहसील क्षेत्र में रविवार को एक साथ पांच संक्रमित मिलने से लोगों में दहशत है। सोमवार को संक्रमण से प्रभावित इलाकों में बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई। अमावता गांव के 11 लोगों को शेल्टर होम भेज गया। दो टीमें गठित कर आसपास क्षेत्र के सभी परिवारों का डोर टू डोर सर्वे कराया गया। उपजिलाधिकारी रमापति ने बताया कि संक्रमित मिले पांच लोगों को दिबियापुर कोविड अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि संक्रमितों में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर काम कर रहे चार मजदूर शामिल हैं। इससे यहां काम कर रहे तीन सौ लोगों को होम क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें