फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कोरोना योद्धा संक्रमित, संख्या हुई 107

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मंगलवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में एक स्टॉफ नर्स कोरोना पॉजिटिव मिली। वहीं, पहले से संक्रमित नौ लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब तक 107 संक्रमित सामने आ चुके हैं। इनमें 86 स्वस्थ हो गए हैं, दो लोगों की मौत हो चुकी है। इस तरह एक्टिव केस 19 हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शहर के मोहल्ला नारायनपुर दिबियापुर रोड निवासी 26 वर्षीय महिला स्टॉफ नर्स कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमित महिला को दिबियापुर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके क्षेत्र को सील करने के लिए कहा गया है। साथ ही स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि चिकित्सकों की टीम भेजकर संक्रमित मरीज के परिजन और संपर्क में आने वालों के सैंपल लेकर जांच कराई जाए।
उन्होंने बताया कि दिबियापुर कोविड अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीजों की दूसरी जांच रिपोर्ट में नौ की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ठीक होने वालों में 33 वर्षीय पुरुष, पांच व तीन वर्षीय वर्षीय बालिका निवासी कोठी कस्बाजाना मुरादगंज, 21 वर्षीय पुरुष निवासी फफूंद, 55 वर्षीय पुरुष नगरिया अछल्दा, 17 वर्षीय युवक रौतियापुर औरैया, 39 वर्षीय पुरुष, ललारपुर महेवा दिबियापुर, नौ वर्षीय और चार वर्षीय बालक निवासी सिद्धार्थ नगर अजीतमल शामिल हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि मंगलवार को 214 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अब 347 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिले में अब तक भेजे गए सैंपलों की संख्या 5496 पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि क्वारंटीन सेंटर सरस्वती विद्या मंदिर दिबियापुर में 39, रंगमहल गेस्ट हाउस औरैया में 65, श्रीगुलाब सिंह लॉ कालेज में 42, पांडेय गेस्ट हाउस में 74 संदिग्धों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें