फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड समेत दो संक्रमित, पांच ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना जांच को गए नमूनों की रविवार को आई रिपोर्ट में जिले में एक होमगार्ड समेत दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या 106 को गई है। वहीं पांच कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में ठीक होने वालों की संख्या 73 हो गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि पहला पॉजिटिव गपचरियापुर सहार निवासी 21 वर्षीय युवक है, जो कि 24 जून को दिल्ली से आया था। दूसरा 50 वर्षीय होमगार्ड दिलीपपुर अछल्दा का निवासी है। इसका रेंडम सैंपल लिया गया था। इन्हें दिबियापुर एल-1 में इलाज के लिए भेजाजा रहा है।
रविवार को एल-1 में कोविड संक्रमण के इलाज के लिए भर्ती लोगों में दिल्ली से आने वाले जुआ भाग्य नगर निवासी 42 वर्षीय युवक, जवाहरपुर सहार निवासी 32 वर्षीय युवक व 10 वर्षीय लड़की के साथ रिम्स सैर्फई में इलाज कराने वाले कटियापुर घसारा अछल्दा निवासी 26 वर्षीय युवक व नहर बाजार अछल्दा निवासी चार वर्षीय बाल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिन्हें होम क्वारंटीन रहने की हिदायत देकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि रविवार को 263 सैंपल जांच के लिए सैंफल भेजे गए हैं। अब स्वास्थ्य विभाग को 477 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। अब तक कुल 5178 कै सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें 4606 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें