फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी समेत जिले के सात लोग पॉजिटिव, कुल संख्या हुई 72

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मंगलवार की शाम व्यापारी समेत सात कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें चार केस औरैया में लिए गए सैंपलों के हैं, जिसमें एक शहर का व्यापारी भी शामिल है। जबकि तीन केस लखनऊ में लिए गए सैंपलों के हैं। ये अछल्दा के नहर बाजार के पॉजिटिव व्यक्ति के परिजन हैं। इन्होंने लखनऊ जाकर अपनी जांच कराई थी। जिले में अभी तक 72 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें 39 स्वस्थ हो गए हैं। दो लोगों की मौत हो चुकी है। इस तरह एक्टिव केस 31 हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि पहला पॉजिटिव 20 वर्षीय युवक दिवारी लहरापुर सहार का रहने वाला है। वह 12 जून को नोएडा से आया और 13 जून को उसका सैंपल लिया गया था। दूसरा 24 वर्षीय युवक गाजीपुर बूढ़ादाना दिबियापुर का है, जो 12 जून को मुंबई से आया था और उसका 13 जून को सैंपल लिया गया था। तीसरा 30 वर्षीय युवक गूंज ततारपुर अयाना निवासी है, जो 12 जून को दिल्ली से आया था और उसका सैंपल 13 जून को लिया गया था।
चौथा पॉजिटिव केस शहर के मोहल्ला रुहाई निवासी 31 वर्षीय युवक है। यह खांसी-जुकाम से पीड़ित था। इसके चलते शहर के मोहल्ला बनारसीदास स्थित अस्पताल में कोरोना की जांच के लिए 13 जून को सैंपल दिया गया था। इन सभी सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी को दिबियापुर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि अछल्दा के नहर बाजार निवासी पॉजिटिव आए व्यक्ति के सात परिजन लखनऊ चले गए थे। उन्होंने लखनऊ में अपनी कोरोना की जांच कराई, जिसमें जिले के निवासी तीन व्यक्तियों के सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव बताई गई है। हालांकि इनकी रिपोर्ट जिले के पोर्टल पर नहीं है। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 72 हो चुकी है। 39 संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं। दो की मौत हो चुकी है। अब एक्टिव केस 31 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें