औरैया। जिले में विदेश से आने वाले व्यक्तियों पर स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर है। पांच जून को ओमान से लौटे व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन कर दिया है। साथ ही सैंपल जांच के लिए सैफई भेजा गया है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर विदेश से आने वाले व्यक्तियों की सूची तैयार कर उन्हें होम क्वारंटीन किया जा रहा है। 14 दिन तक निगरानी के बाद सैंपल जांच के लिए भेजा जाता है। पांच जून को ओमान से औरैया ब्लॉक में लौटे व्यक्ति को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।
इसका रविवार को सैंपल लेकर जांच के लिए सैफई भेजा गया है। नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि विदेश से जिले में आने वाले व्यक्तियों की सूची की ओर से उपलब्ध कराई जाती है। इसके बाद उन्हें क्वारंटीन करने की कार्रवाई होती है।