फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटसू का मोहल्ला लोहिया नगर हुआ हाटस्पाट, बेरीकेडिंग कर मोहल्ला सील

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बुधवार को जिले में आई पांच पाजिटिव केस के बाद जिला प्रशासन अटसू नगर पंचायत के मोहल्ला लोहिया नगर को हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित कर वहां सख्ती बढ़ा दी। वहीं अन्य चार स्थानों को भी सीज किया गया। जिले में अब हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या पांच हो चुकी है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि औरया जिला अभी आरेंज जोन में है।
विज्ञापन

एडीएम रेखा एस चौहान ने बताया कि बुधवार को आए पांच पॉजिटिव केसों से पहले जिले में शहर का मोहल्ला बनारसीदास, सहार क्षेत्र के गांव इकघरा, ऐरवाकटरा क्षेत्र के मुकुटपुर और नानपुर हाटस्पाट क्षेत्रों में चल रहे हैं। यह सभी दिशाओं से सील है। बुधवार को पांच पॉजिटिव केस आने के बाद अटसू नगर पंचायत के मोहल्ला लोहिया नगर को हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित कर सील किया गया।
साथ ही सुरक्षा में पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए। लोहिया नगर निवासी के पाजिटिव आने के बाद वहां पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पाजिटिव व्यक्ति के 11 रिस्तेदारों समेत उसके संपर्क में आने वाले 26 लोगों को सैंपल क े लिए चिचौली अस्पताल भेजा। तो वहीं पाजिटिव व्यक्ति के मकान की 250 मीटर परिधि में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 180 घरों के 104 व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग की। सीएचसी अधीक्षक डॉ विमल ने बताया कि सैंपलिंग के बाद सभी 26 लोगों को शेल्टर होम में रखा जाएगा।
विज्ञापन

उप मंडी सचिव अजीतमल को लोहिया नगर हॉटस्पॉट क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति फल सब्जी आदि के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्ति करने के निर्देश दिए। उधर, बेला में (औरैया)। मंगलवार की रात एक युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होते ही जिला व पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। गांव सहमऊ को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें