फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक युवक का सैंपल जांच को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादुरपुर इंगुठिया में मंगलवार की सुबह एक युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने युवक के कोरोना संक्रमित होने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मृत युवक का सैंपल लेकर जांच के लिए सैफई भेजा। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

गांव बहादुरपुर इंगुठिया निवासी मुन्ना (42) पुत्र उदयनारायण सूरत में रहकर मजदूरी करता था। वहां तबीयत बिगड़ने पर एक महीने पहले सूरत से निषाद नगर में आकर अपने रिश्तेदारों के यहां रहकर इलाज कराने लगा। आराम न मिलने पर वह 23 मई को गांव लौट आया।
मंगलवार को सुबह युवक ने दम तोड़ दिया। इस पर गांव वालों को कोरोना संक्रमित होने की आशंका हुई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मृतक के परिजन उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने लगे। शव को अर्थी पर रखकर जैसे ही उसे बांधना शुरू किया। तभी एसआई बलवीर सिंह ने गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में एसीएमओ डॉ.शिशिर पुरी ने बताया कि मृत युवक का सैंपल जांच के लिए सैफई भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें